एसएसपी का एक्शन, चार पुलिसकर्मी निलंबित








Listen to this article

न्यूज 127.
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन सामने आया है। उन्होंने थाना बारादरी के मुख्य आरक्षी आशीष मिश्रा, राहुल कुमार और आरक्षी सिद्धांत चौधरी, आदित्य प्रताप सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित।

आरोप है कि प्लॉट विवाद में एक व्यक्ति को अवैध रूप से बैठाने और पैसे लेकर छोड़ा। इन गंभीर आरोपों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए जहां आरोपी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वहीं विभागीय जांच के आदेश दिए है। एसएसपी का कहना है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।