बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर समेत दो लोग घायल




Listen to this article

न्यूज 127, मुंबई:
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) पर रविवार शाम मुंबई के पॉश इलाके जुहू में जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं, गनीमत यह रही कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। हालांकि, इस गोलीबारी की घटना में उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने जुहू इलाके में अभिनेता को निशाना बनाकर फायरिंग की। अचानक हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया।

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश तेज कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मामले की गहन जाँच जारी है।