न्यूज 127, मेरठ (जोजो)। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने लूट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गाजियाबाद से दबोच लिया है।
घटना का विवरण
पुलिस के मुताबिक दिनांक 11 फरवरी 2025 को टैक्सी चालक अर्जुन कुमार ने थाना पल्लवपुरम में तहरीर दी थी कि चार अज्ञात लोगों ने ओला के जरिए उसकी कार बुक की थी। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और पल्हैड़ा फ्लाईओवर के पास हाथ बांधकर उसकी कार (UP14NT8XXXX), 7,000 रुपये नकद और ऑनलाइन भुगतान के पिन आदि जबरन छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों (निक्की उर्फ नोनू और वंश) को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि संजय और पीयूष लगातार फरार चल रहे थे।
गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी
फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 18 अक्टूबर 2026 को 25,000-25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए 19 अक्टूबर 2026 को नंदग्राम, जनपद गाजियाबाद से दोनों इनामी अभियुक्तों संजय और पीयूष को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस सफल अभियान में थानाध्यक्ष भरत सारस्वत और उनकी टीम में शामिल उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल जीतेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल सुमित तेवतिया, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ शामिल रहे।


