पत्नी को प्रेमी के संग देखा तो गुस्सा आया मुर्गा खाया और कत्ल, गिरफ्तार




Listen to this article


गगन नामदेव
पत्नी को प्रेमी संग देखने के बाद पति को बेहद गुस्सा आया। पति ने मुर्गो खाया और कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा ने अवैध संबंधो के चलते अपनी पत्नी की हत्या वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया। घटना पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ की है।
लक्सर क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने ममता मर्डर केस का खुलासा किया। बताया कि आरोपी जगपाल उर्फ जग्गू निवासी शिवगढ़ ने अपनी पत्नी ममता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। पूछताछ में जगपाल ने बताया कि उसको अपनी पत्नी पर शक था। लेकिन कुछ दिन पूर्व पड़ोस के ही एक युवक के साथ पत्नी को देख लिया था। जिसके बाद उनका दिमाग में बहुत गुस्सा था। घटना के दिन पत्नी ने पैंसे मांगे। तो उसे बहुत गुस्सा आया। उनके कहा कि मजे यार के साथ करोगी और खर्चा में दूंगा। जिसके बाद कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी के पांच बच्चे है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।