नवीन चौहान
कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के तेजी से पैर पसारने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। कैबिनेट की बैठक में इस पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो प्रदेश में कोविड कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ायी जा सकती है, अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले रोज बढ़ रहे हैं। एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या भी बढ रही है, यही कारण है कि सरकार की चिंता भी बढ रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकार जल्द ही कोई बड़ा निर्णय इस पर ले सकती है। हरिद्वार में जिस तेजी के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसे देखते हुए यहां भी कोविड कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाया जा सकता है।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


