नवीन चौहान.
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह का आज सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से कार्यकर्ता्ओं में शोक की लहर छा गयी है। वर्तमान में प्रमोद कुमार सिंह कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष, इफको के राष्ट्रीय निदेशक, एमसीयूआइ के निदेशक, राज्य कोआपरेटिव सोसायटी के निदेशक थे।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, राजेश शर्मा, संजय काला, आदि ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है उन्होंने एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र




