Chhattisgarh New CM: विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री




Listen to this article

नवीन चौहान.
छत्तीसगढ़ में आज नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस समाप्त हो गया है। विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लग गई है।

रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक चली।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में थे। इसमें विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल था।