ऋषभ पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर




नवीन चौहान.
फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर रोड एक्सीडेंट में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। पंत से मुलाकात के बाद दोनों बोले कि ‘जल्द ठीक हो जाएंगे’ फिर से मैदान में दिखायी देंगे।

अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर शनिवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार है। पंत की मां से भी दोनों ने बात की।

बाहर आकर दोनों अभिनेताओं ने कहा कि पंत फाइटर हैं। हम दोनों ने उनके काफी बात की। उन्हें हंसाया भी। उनसे बात कर लगता है वे स्वस्थ हैं। कहा कि हम दोनों ऋषभ पंत के फैन हैं। इसलिए हमारा मन उनसे मिलने का था। हम खुश हैं वे ठीक हैं। हमारी और देश की दुआएं उनके साथ हैं। कहा कि हमारी कामना है हम जल्द ही उन्हें फिर से क्रिकेट ग्राउंड पर देखें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *