कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र छात्राओं को दिया गया पुरस्कार




नवीन चौहान.
कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृपाल नगर शिवालिकनगर हरिद्वार का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोंल्लास और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से हुई। जिसमें विद्यालय प्रबंधन, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं कमलेश सिंघल, रीता चमोली, रेखा सिंघल तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सुना।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी अविनाश भदोरिया उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश सिंघल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री रीता चमोली, कमला जोशी, रेखा सिंघल, विद्यालय के संस्थापक राजकुमार शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन कर दिया गया।

कार्यक्रम में गणेश वंदना – पीयूष अभिनव एवं हर्ष, सरस्वती वंदना – सृष्टि , नेहा, निशा, शुभ दिन आयो रे शुभी नेहा मोहिनी अनन्या मनीषा, बच्चे मन के सच्चे- आरुषि दीप्ति, दुर्गा स्त्रोत- महर्षि, छोटे-छोटे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम मेरा जूता है जापानी, रंग रसिया – दीप्ति सृष्टि अर्पिता रिया रिशु नेहा निशा काजल जय धारी देवी – दादी अम्मा, अवध में राम आए हैं, बाजे रे मुरली, – सुखविंदर लक्ष्मी अपेक्षा संजीता निशा, ता रा रम पम कंधों से कंधे मिलते हैं नृत्य नाटिका पीयूष अभिनव नेहा तानिया शुभी मनीषा , गढ़वाली गाना हे नंदे – अभिनव शुभी यू शॉप बादल विवेक नेहा, प्ले और सुमन रोहन लक्ष्य, पंजाबी फोक डांस- मोहिनी नेहा सृष्टि रिया दीक्षा, गंगा बहती हो क्यों- मुस्कान प्राची आदि बच्चों ने बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को उपस्थित अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किय। विद्यालय में सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को विशेष रुप से प्रोत्साहित ‌किया गया। प्रधानाचार्य रंजना शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधक दिनेश शर्मा ने विद्यालय की प्रगति के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इंदु मधु ठाकुर, आराधना, सुरभि, लक्ष्मी, निशा, पूजा दुबे,‌ शिखा, मोनिका मोरिया, सीमा रोहिल्ला, निम्मी, सविस्ता, ज्योति, सुमन, सेमी, अमिता, शिखा चौहान, पूनम, कुसुम, सीमा, गीता, अरविंद राघवेंद्र अमन ने महत्वपूर्ण योगदान किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *