भाजपा के केंद्रीय परिवेक्षक कुछ देर में उत्तराखंड को देंगे नया मुख्यमंत्री





नवीन चौहान

भाजपा के केंद्रीय परिवेक्षक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम कुछ देर में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर देंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर तमाम विधायको के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सभी भाजपा विधायको के पहुंचने का क्रम जारी है। अब से कुछ ही देर में बैठक शुरू हो जायेगी। हालांकि परिवेक्षक ने हाईकमान से बातचीत के बाद उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के नाम तय कर दिया है। हालांकि ये बैठक एक औपचारिकता मात्र है। इस बैठक में सभी विधायकों की सहमति लेने के बाद नाम की घोषणा कर दी जायेगी। जिसके बाद कल 11 मार्च को 11 बजे देहरादून में शपथ ग्रहण होगा। नए मंत्रीमंडल में कुछ नए चेहरे देखने को मिलेंगे। मंत्रियो के विभागों में फेरबदल होगा। फिलहाल स्थिति बहुत ही रौचक बनी हुई है। सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नजर है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *