नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश में संगठन की मजबूती को लेकर काफी देर तक वार्ता की गई। जेपी नड्डा ने पुष्कर सिंह धामी से फीड़ बैक भी लिया।
चर्चा है कि इस दौरान पुष्कर सिंह धामी के चुनाव लड़ने को लेकर भी वार्ता हुई। धामी कौन सी सीट से चुनाव लड़े ताकि वह सुरक्षित रहे इस पर भी बात हुई।
हालांकि दोनों के बीच हुई इस बात की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव लड़ने को लेकर काफी मंथन हुआ है।