कांग्रेसी लीडर ने सरकार व मेयर की मंशा पर उठाये सवाल, जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाकर परिसीमन कर दिया है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हुय कहा कि सरकार खुद अनिश्चिता की स्थिति में है। पहले 100 बार्ड बनाने की बात उठी। अब 70 पार्षद का बार्ड बनाने की योजना है। नगर निगम के विस्तारीकरण में सरकार खुद उलझी हुई है। वहीं बस स्टैंड के विस्थापित करने पर उन्होंने सवाल उठाये है। कहा कि बस स्टैंड के सामने रेलवे स्टेशन है। जिससे देश विदेश से आने वाले करोड़ों पर्यटकों को सुविधा मिलती है। सराय में बस स्टैंड बनाये जाने पर जनता को सिर्फ परेशानी का सामना करना पडे़गा।
शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुखातिब हुये वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने नगर निगम और बस स्टैंड को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा के मेयर मनोज गर्ग का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। नगर निगम ने जनहित का कोई कार्य नहीं किया। जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव नजदीक आ गये तो उनको बार्डो की सफाई की याद आ गई है। जनता के घर-घर जाकर संवाद कर रहे है। मेयर को साढे़ चार सालों में जनता की कोई याद नहीं आई। डेंगू और गंदगी से शहर अटा पड़ा हुआ है। लेकिन तीन माह बाद नगर निगम के चुनावों को लेकर मेयर घर-घर जाकर जनता की सहानुभूति बटोरने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कुछ करना ही नहीं चाहता है तो नगर निगम को ठेंगे पर दे दो। संजय पालीवाल ने सरकार ने पहले प्रदेश के सहकारी बोर्ड को भंग किया। इसी तरह जिला पंचायत में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को हटाने का कार्य किया है कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है। युवा कांग्रेसी नेता राम विशाल देव ने कहा कि नगर निगम में मेयर कांग्रेसी पार्षदों के बार्ड में सफाईकर्मी नहीं भेज रहे है। जिससे कांग्रेसी पार्षदों को जनता की समस्याओं का समाधान कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड को सराय में ले जाने के पीछे भी एक मंत्री की जमीन को बेचने का षयंत है। पूरी प्लानिंग के तहत सराय की जमीन को बेचने के लिये बस स्टैंड को हटाये की योजना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युद्व स्तर पर नगर निगम के चुनावों की तैयारी कर रही है। प्रेस वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, अरशद ख्वाजा, राजन कौशिक व तमाम कांग्रेसी लीडर उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *