मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की ईमानदारी और दूरदर्शी सोच कर रही उत्तराखंड का विकास




Listen to this article


नवीन चौहान

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर अग्रसरित है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और उत्तराखंड प्रेम राज्यहित में एक नया इतिहास गढ़ रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर जनपदों को कर्तव्यनिष्ठ अफसरों को कार्य करने का अवसर प्रदान हुआ। डबल इंजन की सरकार में ट्रांसवर पोस्टिंग में दलाली का खेल बंद हुआ तो प्रदेश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ चला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना संक्रमण काल की विपरीत परिस्थितियों में भी प्रदेश हित में कदम उठाए और राज्य की अर्थव्यस्था को बेहतर बनाकर रखा। इसके दूरगामी परिणाम आने वाले दिनों में दिखाई देंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुखिया की कुर्सी पर काबिज होने के बाद जीरो टॉलरेंस की मुहिम को सार्थक करने का प्रयास किया। उन्होंने प्रदेशहित में निर्णय किए। तमाम घोषणाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विकास की संभावनाएं तलाशी। राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। पहाड़ी जनपदों में ​विकास कार्यो को तेजी से गति दी। केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक देने का प्रयास किया। जनपदों में मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ अफसरों की तैनाती दी गई। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए। जनपदों में ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ जिलाधिकारियों को तैनाती दी गई। जिसके चलते राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ जनता को मिलना संभव हो पाया। अगर हरिद्वार की बात करें तो जिलाधिकारी सी रविशंकर की ईमानदारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए उपयोगी साबित हो रही है। जनता का विश्वास त्रिवेंद्र सरकार पर मजबूत हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वागीण विकास हो रहा है तो ग्रामीणों में त्रिवेंद्र सरकार के प्रति आस्था बढ़ रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बात करें तो वह राज्य के बजट के अनुरूप ही घोषणाओं को करने में यकीन रखते है। उन्होंने विगत तीन सालों में गरीब और पिछड़े वर्ग की जनता की आर्थिक​ स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किए। फिलहाल त्रिवेंद्र सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से नियुक्तियां करने की तैयारी शुरू कर दी है। वही दूसरी ओर प्रवासी नागरिकों को स्वावलंबी बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं गतिमान है। जिनता सीधा लाभ मेहनती कर्मठ शिक्षित युवाओं को मिल रहा है। उत्तराखंड में रोजगार की दिशा में कार्य हो रहे है। कुल मिलाकर कहा जाए तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कार्यशैली प्रदेश में विकास की पटकथा तैयार कर रही है।