दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कैलाशानंद की वीडियो वायरल, होगी मुश्किल





नवीन चौहान
दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कैलाशानंद की एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खिया बनी हुई है। इस वीडियो में उनके होली के एक कार्यक्रम को दिखाया गया है। इस वीडियो में कई फोटो को जोड़कर वीडियो बनाई गई है। जिसमें वह एक महिला को रंग लगा रहे है। हालांकि न्यूज127 इस वीडियो के प्रमाणिक होने की पुष्टि नही करता है। लेकिन एक नामी संत का एक वीडियो फिलहाल चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वही दूसरी ओर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर प्रज्ञानंद भी कैलाशानंद के लिए मुश्किले खड़ी कर सकते है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि जब से महामंडलेश्वर कैलाशानंद के निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी शुरू हुई है तभी से आचार्य महामंडलेश्वर प्रज्ञानंद ने मोर्चा संभाल लिया है।
बताते चले कि करीब छह साल पूर्व निरंजनी अखाड़े ने बनारस में महामंडलेश्वर प्रज्ञानंद को आचार्य महामंडलेश्वर की पटाभिषेक किया था। तभी से प्रज्ञानंद आचार्य महामंडलेश्वर चले आ रहे है। लेकिन विगत दिनों दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कैलाशानंद को निरंजनी अखाड़े ने आचार्य की पदवी देने की घोषणा की। इसी के बाद आचार्य महामंडलेश्वर प्रज्ञानंद रूष्ट हो गए। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आचार्य महामंडलेश्वर प्रज्ञानंद महाराज निरंजनी अखाड़े की कार्यशैली और महामंडलेश्वर कैलाशानंद को आचार्य बनाये जाने पर कुछ चौंकाने वाले खुलासे कर सकते है। फिलहाल आचार्य पदवी को लेकर रार बढ़ती जा रही है। देखना होगा कि संतों के बीच की ये रार कुंभ पर्व में दिलचस्प होगी। फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *