जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण










Listen to this article

न्यूज 127. मेरठ।
जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों के लिए उपलब्ध आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया.

विद्यमान समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा किशोरों की सुरक्षा, देखभाल एवं कल्याण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।