डॉ. संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से ही भाजपा के प्रत्याशी




नवीन चौहान.
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा हाईकमान ने एक बार फि से डॉ संजीव बालियान पर ही भरोसा जताया है। डॉ संजीव बालियान वर्तमान में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री भी है। इस सीट पर उनकी प्रबल दावेदारी बनी हुई थी।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करते हुए आज अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने यह सूची जारी करते हुए बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है।

पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बार भी वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। पहली सूची में वर्तमान में 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।

विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *