शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में बनी आगामी रणनीति




Listen to this article

न्यूज 127, मोदीपुरम/मेरठ।
मेरठ के दौराला स्थित चौ. हरेन्द्र सिंह (चेयरमैन भूमि विकास बैंक एवं डायरेक्टर गन्ना सहकारी समिति, दौराला) के आवास तथा बी.पी. इंटर कॉलेज, भराला में आगामी शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनावों को लेकर एक महत्वपूर्ण संयुक्त संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर और सिवाल खास विधानसभा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों की रणनीतिक व्यूहरचना और मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला मंत्री अनिल सैनी, लावड़ मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र अहलावत, मुदित शर्मा, मनोज शर्मा, गौतम सिवाच, डॉक्टर धनेश मुदित विहान, विनीत विहान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, कपिल मोहन, कपिल कांत, शशि शर्मा, कविता बालियान, ममता चौधरी, शालिनी शर्मा, रेशमा, संजय नामदेव, रामानंद विटोरी, नितिन विहान, प्रदीप शर्मा संचित, सचिन बराच, रितिक, विवेक सेन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। सभी ने चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।