पत्नी घर में कर रही थी सफाई, अचानक चली गोली और फिर हुआ ये




Listen to this article

हरिद्वार। हजारी बाग कनखल में एक महिला को उसके पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली लग गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार हजारी बाग निवासी पंड़ित ज्ञानेंद्र मिश्रा की पत्नी शिल्पी आज सुबह अपने घर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान ड्रेसिंग टेबिल पर रखी उसके पति की लाइसेंसी रिवाल्वर नीचे गिर गई, जिससे उस रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली शिल्पी के पैर में लगी। सुबह करीब पौने आठ बजे हुई घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत शिल्पी को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर घायल का शिल्पी का उपचार कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर था कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी की। कनखल पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गोली स्वयं चली या कोई और वजह है इसका पता जांच पड़ताल के बाद होगा। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।