बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, आराम से दूध पीकर गए चोर




हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र की महेंद्र विहार कालोनी में एक करोबारी के बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर और करीब 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह उस वक्त चला जब मकान मालिक अपने घर वापस आया।
महेंद्र कालोनी में आलोक कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। उसने पुलिस को बताया कि वह 16 जुलाई को नीलकंठ गया था। उसके बच्चे और पत्नि फेरूपुर चले गए थे। सोमवार को सुबह जब वह वापस आया तो उसने अपने मकान का ताला टूटा देखा और अंदर सामान बिखरा मिला। आलोक ने बताया कि चोरों ने उसके मकान से सोने चांदी के जेवर चुरा लिए हैं। अलमारी में करीब 35 हजार रुपये नकद रखे थे उन्हें भी चोरों ने चुरा लिया है। चोरी की सूचना पर जगजीतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की।

दूध पीकर गए चोर
चोरों ने घटना को बड़े ही आराम से अंजाम दिया। उन्हें पता था कि अब रात में यहां कोई नहीं आएगा। इसीलिए उन्होंने चोरी के दौरान रसोई में रखी खाने पीने की चीजें आराम से खायी और फ्रिज में रखा दूध पिया। दूध पीने के बाद चोर आराम से घर से चुराया गया सामान लेकर फरार हो गए। चौकी पुलिस ने घटना की तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *