हरिद्वार के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुटटी का आदेश








Listen to this article


हरिद्वार
शीतलहर को देखते हुए जनपद हरिद्वार में नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 दिसंबर को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मैदानी क्षेत्रों के लिए जारी येलो अलर्ट के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है। प्रभारी जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।