जनता की दीपावली को शुभ मनाने के लिये सडकों पर तैनात रही पुलिस




नवीन चौहान, हरिद्वार।

जनता की दीपावली को शुभ मनाने के लिये खाकी के जवान 24 घंटे लगातार सडकों पर तैनात रहे। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर बनाये रखी। पुलिस के साथ पीएसी की कंपनियां भी मोर्चा संभाले रही। भीड भाड वाले इलाकों में और बाजारों में पुलिस के अधिकारी गश्त करते रहे। खुद पुलिस कप्तान पल-पल की जानकारी जुटाते है। फायर ब्रिगेड अलर्ट रही। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है।
धर्मनगरी में दीपावली पर्व की धूम है। जनता खरीददारी करने के लिये सडकों और बाजारों मं है। इस जनता की सुरक्षा व्यवस्था करने केे लिये खाकी के जवानों ने कमर कसी हुई है। पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ सदर आईपीएस अफसर रचिता जुयाल क्षेत्रों में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। पुलिस को डयूटी प्वाइंट पर तैनात किया हुआ है। अप्रिय घटना से निबटने के लिये पुलिस मुस्तैदी के साथ डयूटी प्वाइंट पर डटी हुई है। नगर वासियों की सुरक्षा व्यवस्था में लगी खाकी के जवानों ने चाक चैबंद सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। पुलिस की सजगता के चलते जनता में सुरक्षा का भाव जाग्रत है। कुल मिलाकर कहे तो जनता की दीपावली को शुभ मनानेे के लिये खाकी के जवानों मुस्तैदी के साथ सड़कों पर डटे रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *