न्यूज 127, हरिद्वार।
जनपद हरिद्वार की पुलिस व्यवस्था में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक ही थाने में निर्धारित समयावधि पूर्ण कर चुके 76 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किए गए हैं। तबादला सूची में कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल शामिल हैं। सूची में शामिल इन सभी को जनपद के विभिन्न थानों और कोतवालियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी के आदेश के तहत कोतवाली नगर, कनखल, श्यामपुर, रानीपुर, सिडकुल, ज्वालापुर, बहादराबाद, रुड़की, गंगनहर, भगवानपुर, कलियर, बुग्गावाला, लक्सर, पथरी, खानपुर, मंगलौर और झबरेड़ा समेत विभिन्न थानों में पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गई है।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार कोतवाली रानीपुर से कांस्टेबल प्रीतपाल सिंह सैनी, सिडकुल से प्रदीप कुमार, विजय नेगी और योगेन्द्र सिंह, बहादराबाद से अंकित कुमार, ज्वालापुर से बलवन्त सिंह, हंसलवीर, दशरथ सिंह तथा मंगलौर से उत्तम सिंह को कोतवाली नगर भेजा गया है। वहीं महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा को रानीपुर से कोतवाली नगर स्थानांतरित किया गया है।
बहादराबाद से विरेन्द्र सिंह चौहान, पथरी से सुबोध शर्मा तथा ज्वालापुर से रणवीर सिंह को कनखल भेजा गया है। महिला कांस्टेबल अनीता थापा को कोतवाली नगर से कनखल स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार सिडकुल से गजेन्द्र प्रसाद, रानीपुर से राजेन्द्र सिंह रौतेला तथा ज्वालापुर से कृष्ण कुमार और दीपक चौहान को श्यामपुर में नई तैनाती दी गई है।
पथरी से राकेश सिंह नेगी, श्यामपुर से तेजेन्द्र सिंह और राजेन्द्र सिंह नेगी, बहादराबाद से रणजीत सिंह तथा कनखल से महिला कांस्टेबल अंजिता पंवार को रानीपुर भेजा गया है। वहीं ज्वालापुर से प्रदीप सिंह नेगी, अजय सिंह पंवार, गोपाल सिंह और सुरेन्द्र सिंह तोमर तथा बहादराबाद से सौरभ सिंह को सिडकुल स्थानांतरित किया गया है। कोतवाली नगर से सचिन कुमार और खजान सिंह चौहान को भी सिडकुल भेजा गया है।
पथरी से सुशील कुमार, कनखल से सतेन्द्र रावत, उम्मेद सिंह और मनोज असवाल तथा कोतवाली नगर से राहुल धनिक, सुमित, विनोद रावत, अरविन्द नेगी, प्रदीप सिंह, ब्रजमोहन सिंह को ज्वालापुर भेजा गया है। रानीपुर से शीशपाल राणा को भी ज्वालापुर में तैनाती मिली है।
लक्सर से नवीन चन्द्र, कलियर से फुरकान अहमद, सिडकुल से विक्रम सिंह, मंगलौर से संजय कुमार, श्यामपुर से अजय तथा कोतवाली नगर से सुनील चौहान और हिमांशु पंत को बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है। बहादराबाद से विवेकानन्द, ज्वालापुर से बारु सिंह तोमर, सुनील दत्त, खानपुर से बलवीर सिंह तथा लक्सर से महिला कांस्टेबल पूनम को रुड़की भेजा गया है। श्यामपुर से सिद्धार्थ कुमार और बहादराबाद से विकास थापा को गंगनहर में नई जिम्मेदारी दी गई है।
बुग्गावाला से हरिओम और लक्सर से अरविन्द चन्देल को भगवानपुर भेजा गया है। बहादराबाद से शाह आलम और रुड़की से विकास त्यागी को कलियर, जबकि रुड़की से शूरवीर को बुग्गावाला स्थानांतरित किया गया है। रुड़की से डोडी सिंह चौहान तथा भगवानपुर से संजय कुमार को लक्सर, मंगलौर से मनीष कुमार, झबरेड़ा से नसीबुद्दीन और रानीपुर से नरेन्द्र सिंह राणा को पथरी भेजा गया है।
भगवानपुर से नाजिम, कोतवाली नगर से महेन्द्र सिंह, ज्वालापुर से महेन्द्र सिंह और रुड़की से महिला कांस्टेबल कविता बहुगुणा को खानपुर में तैनाती मिली है। वहीं कलियर से मौ. आबिद, सिडकुल से तनवीर अली और कोतवाली नगर से सौरभ नौटियाल को मंगलौर भेजा गया है। इसी क्रम में कोतवाली नगर से राजेश सेमल्टी, सिडकुल से जितेन्द्र कुमार और भगवानपुर से परम सिंह को झबरेड़ा स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इस व्यापक फेरबदल को लंबे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद की गई नियमित प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।








