न्यूज 127. मेरठ।
मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने लिए हर संभव कोशिश होगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्री असीम अरुण को मेरठ में ललिता गौतम के परिवार से मिलने के लिए भेजा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी। यह मुकदमा फास्ट्रेक कोर्ट में चलेगा। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जो भी प्रदर्शनकारी जेल गए हैं उन्हें छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि परिजनों ने इस प्रकरण की विवेचना कर रही अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने की ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात




