नवीन चौहान.
कनखल पुलिस ने मोबाईल लूट करने वाले दो व्यक्तियों को लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत
गिरफ्तार किया है। दोनों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।
जानकारी के अनुसार कनखल क्षेत्र के कुम्हारगढा से दिनांक 07.05.2023 को कुमारी काजल पुत्री विनय निवासी मौहल्ला चौपाड कनखल से वीवो कम्पनी का मोबाईल शातिराना अंदाज मंे लूट कर फरार हो गये थे।
उक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0स0 223/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर निर्देशन व नितेश शर्मा थानाध्यक्ष कनखल के नेतृत्व मंे थानास्तर पर पुलिस टीम का गठन कर पतारसी सुरागरसी व सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया।
दिनांक 23.06.2023 को जियापोता जाने वाले नगर मार्ग पर चैकिंग की जा रही थी तभी दो मोटर साईकिल सवारों को चैक किया गया तो उनकी बाइक का नंबर मोबाइल लूट की घटना के दिन प्रयुक्त बाइक से मेल खाया। पुलिस ने दोनांे अभियुक्तों की तलाशी ली तो घटना के दिन लूटा गया मोबाईल अभियुक्त गणों से बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभि0
(1)शिवम पुत्र गम्भीर निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार
(2)गौरब पुत्र मंगलराम नि0 ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
1- थनाध्यक्ष नितेश शर्मा
2- उ0 नि0 कमल कांत रतूडी
3- का0 1188 प्रलव चौहान
4- का0 1185 गजय तोमर
- कांग्रेस नेता वरुण बालियान का नया वीडियो आया सामने, मुकदमे पर उठे सवाल
- परिवार परामर्श केंद्र की पहल: काउंसलिंग से 08 परिवारों को टूटने से बचाया
- केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया आकांक्षी जनपद का भ्रमण
- व्यापारियों का फूटा गुस्सा: सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिसों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन
- डीआईजी ने 9 कुख्यात अपराधियों पर घोषित किया 50-50 हजार रुपये का इनाम, लंबे समय से चल रहे थे फरार


