नवीन चौहान.
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के परम पावन अवसर पर प्रेरणामूर्ति भारती श्रीजी के सान्निध्य एवम ओजस्वी मार्गदर्शन में अनंत पुण्यदायी व पतित पावनी, मोक्षदायिनी मां गंगा का पूजन तथा चुनरी अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राचीन काल से लाखों करोड़ों श्रद्धालुओ की आस्था का केंद्र हर की पौड़ी, हरिद्वार इस महोत्सव का साक्षी रहा है। इस कार्यक्रम में प्रेरणामूर्ति श्रीजी द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओ से विश्व शांति हेतु शुभ संकल्प करवाया गया।

इसके साथ ही गौ, गीता, गंगा के सम्मान की रक्षा तथा मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह के अन्दर संस्कार सिंचित किए गए। सनातन धर्म के जयघोष के साथ ही, गंगा आरती कर कार्यक्रम की पूर्णाहूति हुई।
- सलीम उर्फ मन्नू की हत्या का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
- क्रीड़ा विश्वविद्यालय से उत्तराखंड के खेलों को मिलेगी नई उड़ान: धामी
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बोले “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ”
- मेरठ में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
- छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में शिक्षक बरी








