नवीन चौहान.
प्रदेश में अभी तक के रूझानों में भाजपा आगे चल रही है, लेकिन भाजपा के कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से फिलहाल पीछे चल रहे हैं।
इस सीट पर कांग्रेस के भुवन चंद्र को अब तक 19358 वोट मिले हैं जबकि पुष्कर सिंह धामी को 17071 वोट मिले हैं। इस तरह दो हजार से अधिक वोटों से पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे हैं।