DAV बबराला में खेल दिवस पर छात्रों ने शिक्षकों को हराया




Listen to this article

न्यूज 127
यारा फर्टिलाइजर टाउनशिप में स्थित डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला, संभल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस का बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय के खेल मैदान में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के बीच वॉलीबॉल का एक मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। जिसमें कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। मैच आरंभ होने से पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य आनन्द स्वरूप सारस्वत ने सभी विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी के जीवन से कठिन परिश्रम एवं लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार कार्य करते रहना आदि प्रेरणाओं को लेकर हम अपने जीवन को सही दिशा में ले जा सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अध्यापक गण एवं विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।