केदरानाथ जा रही बस कांडीखाल के पास पलटी








Listen to this article

न्यूज 127, चमोली।
गंगोत्री से केदारनाथ जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में अभी किसी की जान को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। जिन यात्रियों को चोटें आयी हैं, उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। बस में 18 यात्री, 2 कुक, 1 ड्राइवर, 1 कंडक्टर मौजूद थे। बस कांडीखाल से 3 किमी चम्बा की और जाते समय पलटी है। बताया जा रहा है कि बस गंगोत्री से केदारनाथ जा रही थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।