उत्तराखंड में राज्यसभा सीट पर ​इस भाजपा नेता का हो सकता नाम





नवीन चौहान
उत्तराखंड में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। नाम का चयन करने के लिए एक पैनल तैयार किया जायेगा। कांग्रेस सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल चार जुलाई 2022 को पूरा हो रहा है। ऐसे में भाजपा कददावर नेता को ही राज्यसभा भेजेंगी। संभावना है कि मई के पहले सप्ताह में पैनल तैयार हो जायेगा। ऐसे में देखने होगा कि भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनायेगी।
राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा की खाली होने वाली सीट इस बार भाजपा के खाते में जायेगा। विधायकों के संख्या बल के हिसाब से भाजपा के पास 47 तो कांग्रेस के पास 19 विधायक है। जबकि दो निर्दलीय है। भाजपा के कददावर नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसे नामों पर विचार हो सकता है। इसके अलावा भाजपा संगठन से भी किसी को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। लेकिन सबसे बड़ी बात जो भी राज्य सभा का प्रत्याशी बनाया जायेगा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की पसंद से ही होना तय है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *