नवीन चौहान.
हरिद्वार में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन- 2022 में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सम्मानित किया।
इसके अलावा निर्वाचन में विजयी जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ उप-प्रमुख, कनिष्ठ उप-प्रमुख के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया गयां
एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन पंचायतीराज विभाग, उत्तराखण्ड के सौजन्य से प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में किया गया। स्वागत सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सतपाल महाराज मंत्री, पंचायतीराज उत्तराखण्ड सरकार का स्नेहपूर्ण सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में यशस्वी विधायक आदेश चौहान, जिला अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी, अतुल प्रताप सिंह जिला पंचायतराज अधिकारी, संदीप गोयल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार, डा. जयपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार, आशा नेगी प्रमुख ब्लाक बहादराबाद के साथ अनेक सम्मानित महानुभाव कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए।