न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी घटना सामने आयी है। यहां एक लड़की के साथ चार युवकों ने रातभर गैंग रेप किया और फिर उसे बदहवास हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कानपुर में किशोरी से चार युवकों ने गैंगरेप किया। कानपुर के घाटमपुर में दरिंदों ने हर पार कर दी। सत्यम नाम का युवक किशोरी को अगवा कर कार से सुनसान जगह पर ले गया और दोस्तों को भी बुला लिया। रात भर उसके साथ गैंगरेप किया। बदहवास हालत में उसे सड़क किनारे छोड़कर सभी फरार हो गए। गांव वालों ने किशोरी के बताए फोन नंबर पर कॉल कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण कानपुर शहर में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सत्यम पुत्र लाखन निवासी पुरवा समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
up news: चार दरिंदे रात भर करते रहे लड़की के साथ गैंगरेप, सड़क पर छोड़ हुए फरार


