17 साल की किशोरी से सेक्स के बाद 19 युवकों को हो गया एडस




Listen to this article

न्यूज 127. नैनीताल जिले के रामनगर से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आयी हैं। यहां एक नाबालिक 17 साल की किशोरी के साथ सेक्स करने वाले 19 युवक एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई युवक शादीशुदा भी हैं। ऐसे में इनकी प​त्नी भी चपेट में आने की संभावना जतायी जा रही है।
यह मामला तब सामने आया जब जांच के दौरान 19 युवकों में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। पूछताछ में पता चला कि इन सबने एक 17 साल की लड़की के साथ अलग अलग समय में सेक्स किया था। दरअसल यह लड़की स्मैक की लत का शिकार थी। अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए यह लड़की आसपास के युवकों को अपने साथ सेक्स करने का ऑफर दी रही थी। लड़की के साथ कई युवक झांसे में आकर सेक्स कर बैठे। कुछ दिनों बाद जांच में पता चला कि लड़की पॉजिटिव है। इस दौरान उसके संपर्क में आए युवकों ने भी जांच करायी तो वह भी पॉजिटिव मिले। बताया जा रहा है कि अभी तक 19 लोगों में एडस की पुष्टि हुई है, इस संख्या के और बढ़ने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।