नवीन चौहान.
भाजपा का 42वां स्थापना दिवस के बुधवार को प्रदेश कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय पर सुबह 9 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर पार्टी की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) तक चलने वाले समरसता सप्ताह की शुरुआत की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है।
कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।