राजधानी दिल्ली में चाकू से वारकर एक की हत्या




Listen to this article

न्यूज 127.
दिल्ली के रघुवीर नगर बी ब्लॉक इलाके में एक शख्स की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे पीएस ख्याला में चाकू से घायल एक व्यक्ति के सड़क पर पड़े होने की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 35/40 वर्ष है। मृतक के प्रारंभिक निरीक्षण से पता चला कि उसके शरीर पर चाकू के कई घाव हैं। हमलावर का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।