न्यूज 127, उत्तरकाशी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपदवासियों को लोकपर्व हरेला (2026) की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस वर्ष के विशेष संकल्प “हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ माँ के नाम” को आत्मसात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति हमारी गहरी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपनी माँ के सम्मान और पर्यावरण के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण के देखभाल की जिम्मेदारी भी ले।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दी लोकपर्व हरेला की बधाई और शुभकामनाएं




