थाना लिसाड़ी गेट पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों की सीओ कोतवाली ने ली परेड








Listen to this article

न्यूज 127. मेरठ।
थाना लिसाड़ी गेट में गुरूवार को सीओ कोतवाली ने थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की गणना परेड ली। इस दौरान सीओ द्वारा उच्चाधिकारीगण के आदेशों निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी (CO) कोतवाली द्वारा की गई इस गणना परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक मुस्तैदी का आकलन करना है। पुलिसकर्मियों की फिटनेस, टर्नआउट (वर्दी की स्थिति) और अनुशासन को परखना देखा गया।

थाने पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति का मिलान किया गया। दंगा नियंत्रण उपकरण, सरकारी शस्त्र, और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का ऑन-द-स्पॉट निरीक्षण किया गया।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये गए। यह एक रूटीन पुलिस ड्रिल (प्रक्रिया) है जो पुलिस बल को सदैव सतर्क और अनुशासित बनाए रखने के लिए समय-समय पर आयोजित की जाती है।