डॉ सुशील शर्मा की सुपुत्री अदित्री शर्मा का एमबीबीएस में चयन, हरिद्वार में जश्न का माहौल








Listen to this article

हरिद्वार | न्यूज127
न्यू देवभूमि हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुशील शर्मा की सुपुत्री अदित्री शर्मा ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए एमबीबीएस में चयन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं हरिद्वार सहित क्षेत्रभर में गर्व और उत्साह का माहौल है। अदित्री की सफलता पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

अदित्री शर्मा बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। उनका जन्म 13 जनवरी 2009 को दिल्ली के यमुना विहार में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा मदर प्राइड स्कूल, दक्षिण दिल्ली से शुरू कर उन्होंने सेंट जॉर्ज स्कूल में कक्षा प्रथम तक अध्ययन किया। बाद में परिवार के हरिद्वार स्थानांतरण के उपरांत उनका प्रवेश डीपीएस रानीपुर में हुआ, जहां उन्होंने कक्षा 10वीं में टॉप कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया।

पिता डॉ सुशील शर्मा के प्रेरणादायक व्यक्तित्व से प्रभावित होकर अदित्री ने प्रारंभ से ही चिकित्सक बनने का लक्ष्य तय किया। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ नीट परीक्षा की तैयारी की। परिणाम घोषित होते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बन गई।

परिवार में पहले से ही चिकित्सा क्षेत्र का मजबूत आधार होने के कारण अदित्री को प्रेरणा और मार्गदर्शन दोनों मिला। उनके भाई अस्तित्व शर्मा भी दिल्ली में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे उन्हें निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहा।

डॉ. सुशील शर्मा ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसकी अथक मेहनत, समर्पण और ईश्वर की कृपा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अदित्री भविष्य में एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।

अदित्री शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है।