एचईसी कॉलेज में लगा ‘नौकरी मेला’, 545 युवाओं ने कराया पंजीकरण








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन अमित चौधरी, प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल व कम्पनियों के एचआर एक्जिक्यूटिव के साथ मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।

नौकरी मेले में 12 कम्पनियों में 545 छात्र छात्राओं ने साक्षात्कार हेतु पंजीकरण कराया। विभिन्न राउण्ड के साक्षात्कार के बाद एयरटेल, एचडीएफसी, हाईक एडु, जस्ट डायल, पॉलिसी बाजार, एचडीबी फाईनेन्सियल सर्विस, कैपरी ग्लोबल, कवेश कार्प, धनगार्ड, टीमलीज, टेलेपरफॉर्मेन्स एवं रूपिक आदि कम्पनियों में 185 छात्र छात्रांए प्रारम्भिक रूप से चयनित हुए। प्रारम्भिक रूप से चयनित छात्र छात्राओं में एचईसी कॉलेज के अलावा राज्य के अन्य 14 विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

नौकरी मेले में दीपशिखा, शुभांगी फुटेला, उमराव सिंह, ललित जोशी, डा0 पूजा मिश्रा, डा0 तनु चन्द्रा, डा0 करूणा नेहरा, डा0 निधी वर्मा, स्वाति मंगलम,, सायना, शिवानी, तारा सिंह, सपना सकलानी, नुपुर, राहुल, ,राजा मनीष,, रीना पटवाल, रश्मि सक्सेना, वन्दना, डा0 निधि जोशी, आदि शामिल रहे।