एसएसपी देहरादून ने किये 6 उपनिरीक्षकों के तबादले, देखे सूची




Listen to this article

योगेश शर्मा.
देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने 6 दरोगाओं के तबादले किये हैं। उप निरीक्षक प्रदीप रावत जो की एसएसपी के पीआरओ थे उन्हें थानाध्यक्ष सेलाकुई बनाया गया है।

तबादला सूची के अनुसार उ0नि0 विनोद राणा को थानाध्यक्ष सहसपुर से थानाध्यक्ष बसन्तविहार भेजा गया है।

उ0नि0 मनमहोन नेगी को थानाध्यक्ष सेलाकुई से थानाध्यक्ष रायपुर बनाकर भेजा गया है।

उ0नि0 नरेश राठौर को थानाध्यक्ष बसन्तविहार से थानाध्यक्ष सहसपुर भेजा गया है।

उ0नि0 दीपक रावत का थानाध्यक्ष प्रेमनगर के पद पर तबादला किया गया है। वह अभी तक नेहरू कालोनी थाना में व​0उ0 निरीक्षक थे।

उ0नि0 कुलवन्त जलाल को व0उ0निरी0 कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन
बनाया गया है।

उ0नि0 प्रदीप रावत पी0आर0ओ0 व0पु0अ0 से थानाध्यक्ष सेलाकुई बनाकर भेजा गया है।