नवीन चौहान.
हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कैम्प कार्यालय में पॉड टैक्सी(पी0आर0टी0)परियोजना के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में मैट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों ने पॉड टैक्सी(पी0आर0टी0)परियोजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिलाधिकारी ने पॉड टैक्सी(पी0आर0टी0)परियोजना के सम्बन्ध में विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया तथा कुछ बिन्दुओं पर यथाशीघ्र स्थिति स्पष्ट करने के लिये मैट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मंजू, पीडी एनएचआई पी0एस0 गुसाईं, ईई यूपीसीएल एस एस उस्मान, मेट्रो परियोजना से जयनन्दन सिन्हा, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








