नवीन चौहान.
अवैध खनन के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की सघन कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में लक्सर क्षेत्र में पुलिस ने 4 ट्रैक्टर ट्राली और आठ बुग्गी गाड़ी को अवैध खनन ले जाते हुए पकड़ कर सीज किया।
कोतवाली लक्सर पुलिस के मुताबिक दिनांक 01.06.2023 को कोतवाली लक्सर क्षेत्रान्तर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र में ट्रेक्टर ट्राली द्वारा अवैध खनन किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी कर मौके से 04 ट्रैक्टर ट्राली और आठ बुग्गी गाड़ी को सीज किया गया। उक्त सभी वाहनों/बुग्गियों में अवैध खनन सामग्री (रेता/मिट्टी) भरी हुई थी। अवैध खनन की रिपोर्ट सम्बंधित विभाग को प्रेषित की जा रही है।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक लक्सर अमरजीत सिंह
- उ0 नि0 मनोज नौटियाल (चौकी प्रभारी सुल्तानपुर)
- उप0नि0अरविन्द रतूड़ी
- हे0कान0 खजान सिंह
- का० प्रभाकर
- का० चालक लाल सिंह
- शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा बने बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल
- पल्लवपुरम में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
- प्रख्यात कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग रावत अब न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में देंगे सेवाएं
- DAV स्कूल में हिंदी दिवस पर रचनात्मक गतिविधियों की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले




