नवीन चौहान.
परिजनों द्वारा मोबाइल न देने से नाराज घर से निकले एक 10 साल के बालक को पुलिस
ने ढूंढकर परिजनों से मिला दिया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक दिनांक 15/06/2023 को कुमकुम पंडित निवासी भैरव मंदिर मो0 धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा उनके 10 वर्षीय बालक अन्नु के घर से बिना बताए कहीं जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 436/23 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था।
जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रसार प्रचार किया गया।
जिसके फलस्वरूप दिनांक 18/06/2023 को पुलिस टीम को प्रेम नगर पुल के पास से उक्त बालक अन्नु को सकुशल पुलिस द्वारा बरामद करने में सफलता हाथ लगी। बालक के मिलने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।
- हरिद्वार: आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में अहम बैठक आज
- मेरठ: ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत हत्या के प्रयास के दोषी को 8 साल की सजा, ₹5000 अर्थदंड
- दौराला: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत दहेज हत्या के दोषी को आजीवन कारावास और 1.10 लाख का जुर्माना
- बीडीएस पब्लिक मेमोरियल स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पल्लवपुरम पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 वर्षीय गुमशुदा बालक कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा


