नवीन चौहान.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक महिला वैज्ञानिक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली इस महिला वैज्ञानिक की आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई।
इस वैज्ञानिक का नाम था वलारमथी। तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वलारमथी का निधन रविवार शाम को हो गया। उन्होंने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली।
इस साल 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आवाज दी थी।
उनके निधन की सूचना से इसरो में शोक की लहर छा गई। देश के लिए भी यह दुखद खबर है। देश ने अपनी एक महिला वैज्ञानिक को असमय खो दिया है।