देश के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में की तीसरी शादी, जानिए कौन बना हमसफर




नवीन चौहान.
देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार हरीश साल्वे ने तीसरी शादी की है। हरीश साल्वे भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल भी हैं। उन्होंने हाल ही में रविवार को लंदन में 68 वर्ष की उम्र में तीसरी बार शादी की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में उन्होंने दूसरी बार शादी की थी। केंद्र सरकार की नवगठित वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य हरीश साल्वे की तीसरी दुल्हन यानि हमसफर ट्रीना हैं। वह ब्रिटिश मूल की हैं।

इनकी शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। हरीश साल्वे अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी से साल 2020 में अलग हो गए थे। उनकी दो बेटियां- साक्षी और सानिया हैं।

जानकारी के मुताबिक 38 वर्ष की मीनाक्षी से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने कैरोलिन से दूसरी शादी की थी। कैरोलिन की भी यह दूसरी शादी थी। अब तीन साल से भी कम समय में हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी की है। उनकी तीसरी पत्नी का नाम ट्रिना है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *