हरिद्वार। न्यू देवभूमि हॉस्पिटल के डॉक्टरों के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने एक गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला का सफल आपरेशन कर यह सफलता हासिल की है। बिना टांके लगाए आपरेशन करके डॉक्टर अंतिमा सिंह ने महिला की जान बचाने का कार्य किया।

न्यू देवभूमि हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सुशील शर्मा ने बताया कि हमारा सदैव प्रयास है कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध करा सके। इसके लिए हम लगातार अपने अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सकों को जोड़ रहे हैं। अस्पताल में अत्याधुनिक इलाज के उपकरण इंस्टॉल किये जा रहे हैं। ट्रेंड पैरा मेडिकल स्टॉफ रखा जा रहा है ताकि इलाज के दौरान मरीज को चिकित्सीय सेवा में किसी तरह की कमी महसूस न हो।

डॉ सुशील शर्मा ने बताया कि अस्पताल में एक महिला का बिना टांके लगाए सफल आपरेशन किया गया है। महिला को पीरियड्स के दौरान अधिक रक्त स्त्राव होता था, जिस समय मरीज को अस्पताल लगाया गया उसका हीमोग्लोबिन 4 ग्राम से भी कम था। ऐसी स्थिति में मरीज का आपरेशन भी संभव नहीं होता, लेकिन हमारे अस्पताल में कुशल महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अंतिमा सिंह ने महिला का बिना सर्जरी सफल आपरेशन कर उसे बीमारी से निजात दिलायी।

डॉ अंतिमा सिंह ने बताया कि इस तरह की बीमारी कई महिलाओं में देखने को मिलती है। इस बीमारी से पीड़ित महिला को पीरियडस के दिनों में अत्यधिक रक्त स्त्राव होता है, जिस कारण कई बार मरीज की जान को खतरा पैदा हो जाता है। ऐसे मरीजों में जब दवाईयों से लाभ नहीं होता तब आपरेशन करना ही कारगर रहता है। इस महिला मरीज के साथ भी ऐसा ही था। दवाओं से आराम न लगने पर आपरेशन का निर्णय लिया गया लेकिन मरीज में खून की मात्रा बेहद कम होने की वजह से आपरेशन भी संभव नहीं था। तब अस्पताल में उपलब्ध एडवांस टैक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए मरीज का बिना टांके लगाए आपरेशन किया गया। फिलहाल मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।