बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में दो गोतस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली




Listen to this article

न्यूज 127.
बुलंदशहर पुलिस की गो तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में एक गो तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो गो तस्करों को पकड़ा है। घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक गो तस्करों पर सड़क पर घूम रहे गोवंशों को ट्रक में लाद कर ले जाने का आरोप है।

घायल इकबाल को अस्पताल में कराया गया भर्ती, आरोपियों के कब्जे से एक कार, कारतूस और तमंचा भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार गो तस्करों के नाम गुलजार और इकबाल हैं दोनों मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए दोनों गौतस्कर।