मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख प्रकट किया




नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता में हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये हैं। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के नाम
हादसे में मृतकों की पहचान मातबर सिंह (40) पुत्र भगत सिंह, पत्नी रेखा देवी (32) व डेढ़ वर्षीय पुत्री तनवी, रतन सिंह (45) पुत्र रतराम, जयपाल सिंह चौहान (40) पुत्र भाव सिंह, अंजलि (15) पुत्री जयपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान (35) पुत्र भाव सिंह, साधूराम (55) पुत्र गुलाब सिंह, दान सिंह (50) पुत्र रतू, ईशा चौहान (18) पुत्री गजेंद्र, काजल (17) पुत्री जगत वर्मा सभी निवासीगण बायला-चकराता, जीतू (35) निवासी क्वानू-मलेथा व हरिराम शर्मा (48) पुत्र निवासी सिरमौर हिमाचल, नरेंद्र पुत्र भान सिंह उम्र 35 गांव बायला के रूप में हुई है। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *