DAV डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल बोले, डीएवी में चैंपियन




नवीन चौहान

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2023 सकुशल संपन्न हो गई। उत्तराखंड राज्य में संचालित आठ डीएवी स्कूलों के खिलाड़ियों ने इस प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा के जौहर दिखलाए। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने खिलाड़ियों का उत्साहबर्धन किया और खेल भावना से खेलने की अपील की। न्यूज127 से बातचीत के दौरान प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने खेल प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में विस्तार से बताया।


डीएवी प्रबन्धकर्तृ समिति, नई दिल्ली के तत्वाधान में दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का जोरदार तरीके से शुभारम्भ किया गया। खेलों का शुभारंभ डीएवी गान के साथ किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट की सुंदर प्रस्तुति दी गई। विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने ध्वजारोहण किया । विद्यालय के स्पोर्ट्स कप्तान मृदुल चौहान ने सभी खिलाड़ियों को खेलभावना से खेलने की शपथ दिलाई। डीएवी स्पोर्ट्स की मशाल प्रज्जवलित कर विद्यालय के खेल कप्तान ने प्रधानाचार्य को सौंपी। प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने कहा कि इस मशाल की ज्योति की भाँति हमारे विद्यार्थी उत्तरोत्तर प्रगति करें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा संस्था प्रमुख पद्मश्री डाॅ पूनम सूरी जी एवं डीएवी के खेल संयोजक तथा पब्लिक स्कूलों के निदेशक डाॅ0 वी.सिंह का आभार व्यक्त किया गया।


कार्यक्रम में डीएवी हरिद्वार, बीएमडीएवी हरिद्वार, डीएवी देहरादून, डीएवी कोटद्वार, डीएवी हल्द्वानी, डीएवी बाजपुर, डीएवी काशीपुर से आए हुए लगभग 700 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी खिलाड़ियों ने जनवरी माह में होने वाली डीएवी स्पोर्ट्स की राष्ट्रीय स्तरीय की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *