नवीन चौहान.
धर्मनगरी में एक फर्जी बाबा की करतूत सामने आयी है। आरोपी ने एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना थाना कनखल क्षेत्र की है। बताया गया कि बैरागी कैंप में बीती देर शाम खुद को सन्यासी बाबा बताने वाले अधेड़ उम्र ने 7 वर्षीय नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर मौके पर पहुंची कनखल पुलिस से महिला उप निरीक्षक सोनम रावत ने नाबालिक लडकी को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि नाबालिक की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कनखल पुलिस ने आरोपी बाबा को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।