इस दिन लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहणः जानिए समय और राशियों पर प्रभाव





20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में रहेगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को प्रात: 07ः04 बजे से शुरू होकर दोपहर 12ः29 बजे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की दृष्टि पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है। वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकता है और धरती से देखने पर सूर्य का बाहरी हिस्सा चमकते कंगन की तरह दिखता है। आगामी ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जिसका अर्थ है कि यद्यपि चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है, वे पूरी तरह से सीधी रेखा में संरेखित नहीं होते हैं और चंद्रमा केवल सूर्य के दृश्य को आंशिक रूप से अवरुद्ध करता है। जबकि ग्रहण खगोलीय दुनिया में एक अभिन्न भूमिका निभाता है, यह ज्योतिष पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। इस बार का सूर्य ग्रहण खग्रास है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों पर इसका हानिकारक प्रभाव पड़ेगा तो कुछ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव तीन राशियों के लिए सफलतादायक होगा।

कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां, आइए जानते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ प्रभाव लेकर आएगा। वृष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही वेतन वृद्धि होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी पदोन्नति होने की संभावना है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण सकारात्मकता लेकर आएगा। मिथुन राशि के जातकों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जिन जातकों का अपना व्यापार है उनके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों की बात करें तो यह सूर्यग्रहण उनके लिए भाग्योदय लेकर आएगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक और पारिवारिक जीवन भी सुखी रहेगा।

इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण
इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से भारत में सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य नहीं होगा। दुनिया में साल 2023 के पहला ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *